हाल ही में NGT की दक्षिणी पीठ ने किस झील और उसके आस पास के क्षेत्रो में पानी की जाँच करने के लिये एक संयुक्त समिति के गठन का निर्देश दिया है -

  • 1

    उल्सूर झील, कर्नाटक

  • 2

    चिल्का झील, उड़ीसा

  • 3

    सुखना झील, चंडीगढ़

  • 4

    लोकटक झील, मणिपुर

Answer:- 1
Explanation:-

यह बंगलूरू (कर्नाटक) की बड़ी झीलों में से एक है तथा यह झील बंगलूरू शहर के पूर्वी हिस्से में अवस्थित है। यह झील 50 हेक्टेयर (123.6 एकड़) क्षेत्र में फैली हुई है तथा इसमें कई द्वीप भी हैं। इस समिति को उल्सूर झील एवं इसके आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण करने, प्रदूषण के स्रोतों का पता लगाने एवं प्रदूषण के लिये ज़िम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही समिति को उपचारात्मक उपायों का सुझाव देने के लिये भी कहा गया है। उल्सूर झील के जल में न केवल बायोकेमिकल ऑक्सीजन डिमांड एवं केमिकल ऑक्सीजन डिमांड की जाँच की जाएगी अपितु आर्सेनिक एवं फॉस्फोरस जैसे मानव स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले तत्वों की भी जाँच की जाएगी। इस झील को केंपे गौड़ा ने बनवाया था जो विजयनगर साम्राज्य (1336-1646 ईस्वी) के एक सामंत थे।  वर्ष 2016 में इस झील में ऑक्सीजन के स्तर में कमी के कारण हजारों मछलियों के मरने की घटना सामने आई थी।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book