निम्नलिखित भाषाओं में से किन भाषाओं को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया गया है - A. तमिल, संस्कृत, कन्नड़ B. मराठी, हिंदी C. तेलुगू, मलयालम उपर्युक्त कूट का प्रयोग कर सही विकल्प चुनिये:

  • 1

    A & C सही है।

  • 2

    B & C सही है।

  • 3

     A & B सही है।

  • 4

     A, B & C तीनों सही है।

Answer:- 1
Explanation:-

महाराष्ट्र विधानसभा ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार से मराठी को ‘शास्त्रीय भाषा’ का दर्जा देने का आग्रह किया है। विधानसभा में यह प्रस्ताव राज्य सरकार के मराठी भाषा मंत्री सुभाष देसाई द्वारा प्रस्तुत किया गया था। वर्तमान में छ: भाषाओं को शास्त्रीय भाषा का दर्जा प्रदान किया गया है, जो इस प्रकार हैं- तमिल (2004), संस्कृत (2005), कन्नड़ (2008), तेलुगू (2008), मलयालम (2013), ओडिया (2014)। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अनुसार, किसी भाषा को शास्त्रीय भाषा के रूप में अधिसूचित करने से प्राप्त होने वाले लाभ इस प्रकार हैं- (1) भारतीय शास्त्रीय भाषाओं में प्रख्यात विद्वानों के लिये दो प्रमुख वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों का वितरण (2) शास्त्रीय भाषाओं में अध्ययन के लिये उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना (3) मानव संसाधन विकास मंत्रालय विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से अनुरोध करता है कि वह केंद्रीय विश्वविद्यालयों में शास्त्रीय भाषाओं के लिये पेशेवर अध्यापकों के कुछ पदों की घोषणा करें।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book