प्रज्ञान कॉन्क्लेव 2020 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये: A.यह भारतीय सेना और ब्रिटिश सेना की अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी है। B.इसका आयोजन सेंटर फॉर लैंड वारफेयर स्टडीज़ (CLAWS) द्वारा किया गया।    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  • 1

    A & B सही है।

  • 2

    केवल A सही है।

  • 3

    केवल B सही है।

  • 4

    न तो A न तो B सही है।

Answer:- 3
Explanation:-

भारतीय सेना की अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी ‘प्रज्ञान कॉन्क्लेव 2020’ का आयोजन सेंटर फॉर लैंड वारफेयर स्टडीज़ द्वारा नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में किया गया। इस कॉन्क्लेव में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञ ज़मीनी युद्ध के बदलते तरीकों और सेना पर इसके प्रभाव के बारे में विचार-विमर्श करेंगे। इस कॉन्क्लेव में बदलती सुरक्षा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सशस्त्र बलों में व्यापक परिवर्तन की आवश्यकता पर बल दिया गया। भारतीय सेना के लिये CDS की नियुक्ति तथा सैन्य मामलों के विभाग की स्थापना इस दिशा में महत्त्वपूर्ण कदम हैं। CLAWS - भारतीय संदर्भ में रणनीतिक अध्ययन एवं ज़मीनी युद्ध पर एक स्वायत्त थिंक टैंक है।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book