भारत के किस पूर्व मुख्य न्यायधीश को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है -

  • 1

    राजेन्द्र मल लोढ़ा

  • 2

    जगदीश सिंह खेहर

  • 3

    रंजन गोगोई

  • 4

    दीपक मिश्रा

Answer:- 3
Explanation:-

16 मार्च, 2020 को भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया। गोगोई भारत में 46 वें मुख्य न्यायाधीश थे और अपने कई ऐतिहासिक निर्णयों (सबरीमाला मामला, अयोध्या मामला,सात भाषाओं में फैसला) के लिए जाने जाते हैं। अनुच्छेद 80 के खंड(3) के तहत, राष्ट्रपति के पास विशेष ज्ञान वाले व्यक्तियों को राज्य सभा के लिए मनोनीत करने की शक्तियां होती हैं। ऐसे व्यक्ति को विज्ञान, कला, साहित्य और समाज सेवा इत्यादि में विशेष ज्ञान होना चाहिए। राज्य सभा में कुल 250 सदस्य होते हैं, जिनमें से 12 सदस्य भारत के राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत किए जाते हैं।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book