कोरोनो वायरस की वजह से कितने राज्‍यों व केंद्र शासित प्रदेश के जिलों में लॉकडाउन घोषित किया गया है -

  • 1

    20 राज्य

  • 2

    21 राज्य

  • 3

    22 राज्य

  • 4

    23 राज्य

Answer:- 4
Explanation:-

देश के 23 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश में 82 जिलों में लॉकडाउन किया गया है। हो सकता है कि राज्‍यों और जिलों की संख्‍या बढ़े। कुछ जगहों पर जैसे उत्‍तर प्रदेश के 17 जिलों में 25 मार्च तक जबकि अन्‍य जगहों पर 31 मार्च तक लॉकडाउन की स्थिति रहेगी। हरियाणा, राजस्‍थान, उत्‍तराखंड, पंजाब, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, बिहार, आंध्र प्रदेश, नगालैंड, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश व अन्‍य जगहों पर पाबंदी है। दिल्‍ली में भी लॉकडाउन है। क्या है लॉकडाउन लॉकडाउन शब्द का इस्तेमाल पश्चिमी देश कई बार आपात स्थिति में ऐसा कर चुके हैं। भारत में लोगों को घरों में रखने के लिए कर्फ्यू या धारा 144 जैसे कानून का सहारा लेते रहे हैं। मगर लॉकडाउन का इस्तेमाल भारत में पहली बार हो रहा है। इसका सीधा सा मतलब है कि जरूरी सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद रहेगा। इस दौरान सिर्फ जरूरी या आपात स्थिति होने पर ही आपको घर से निकलने की अनुमति रहेगी। इस दौरान सभी बाजार, व्यापारिक प्रतिष्ठान, दुकानें, पब्लिक ट्रांसपोर्ट सब बंद रहेंगे। हालांकि, जरूरी सेवाएं बहाल रहेंगी। क्या-क्या सेवाएं बंद रहेंगी सार्वजनिक परिवहन सेवा को अनुमति नहीं होगी। इसमें निजी बसें, टैक्सी, ऑटो रिक्शा, रिक्शा, ई-रिक्शा सब बंद रहेंगे। सभी दुकानें, बाजार, व्यापारिक प्रतिष्ठान, फैक्ट्री, वर्कशॉप, ऑफिस, गोदाम, साप्ताहिक बाजार ये सब बंद रहेंगे। इंटरस्टेट बसें, ट्रेन और मेट्रो सेवाएं निलंबित रहेंगी। सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द रहेंगी। किसी तरह का निर्माण कार्य फिलहाल बंद रहेगा। सभी तरह के धार्मिक स्थान बंद रहेंगे। लॉकडाउन में सरकारी हो या निजी कंपनी सभी बंद रहेंगी। सिर्फ जरूरी विभाग के कार्यालय खुले रहेंगे। होटल, रेस्‍टोरेंट सब कुछ बंद रहेगा। क्या-क्या खुलेगा रहेगा दूध, सब्जी और दवा की दुकानें लॉकडाउन के दौरान खुले रहेंगे। अस्पताल और क्लीनिक भी इस दौरान खुले रहेंगे। राशन की दुकानें भी खुली रहेंगी। किसी बेहद जरूरी काम के लिए भी प्रशासन की ओर से छूट मिल सकती है। बैंकों के कैश से जुड़ी सुविधाएं जारी रहेंगी। टेलिकॉम, इंटरनेट और डाक सेवा जारी रहेंगी। एटीएम खुले रहेंगे। सरकार ने पेट्रोल पंपों और एटीएम को आवश्यक श्रेणी में रखा है। इसलिए जरूरत के हिसाब से इन्हें खोला जा सकता है। किन लोगों को छूट मिलेगी पुलिस का काम जारी रहेगा। साथ ही कानून-व्यवस्था को लागू कराने वाले विभाग भी काम करेंगे। स्वास्थ्यकर्मियों और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों का काम भी जारी रहेगा। जेल विभाग और बिजली व पानी के दफ्तरों में भी काम जारी रहेगा। नगर निगम के साफ सफाई या कूड़ा उठाने जैसे काम भी चलते रहेंगे। मीडियाकर्मियों को भी इस दौरान आने जाने की छूट होगी।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book