टोक्यो ओलंपिक के संदर्भ में निम्न में कौन सा कथन सत्य है - 1-  टोक्यो ओलंपिक 2020 का आयोजन 24 जुलाई से 9 अगस्त के मध्य होगा। 2 -  COVID-19 के खतरे के कारण कनाडा और ऑस्ट्रेलिया ने 2020 टोक्यो ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों में भाग लेने से इनकार कर दिया है। 3 - अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सदस्य डिक पाउंड ने कहा कि ओलंपिक साल 2021 तक के लिए टाल दिया जायेगा हालांकि कोई अधिकारिक घोषणा नही हुयी है।

  • 1

    केवल 1 सही है।

  • 2

    केवल 1 और 2 सही है।

  • 3

    1 , 2  और 3 तीनों सही है |

  • 4

    केवल 2 और 3 सही है।

Answer:- 3
Explanation:-

कोरोनावायरस (COVID-19) के कारण दुनिया भर के तमाम देश प्रभावित हुए हैं और वैश्विक स्तर पर तकरीबन 3 लाख से अधिक मामलों की पुष्टि हो गई है। इसके कारण खेल जगत से लेकर आर्थिक क्षेत्र सभी प्रभावित हुए हैं। टोक्यो ओलंपिक की मसाल ग्रीस से प्रज्वल्लित होकर जापान पहुंच गयी है। ओलम्पिक मसाल के आगमन समारोह से कोरोना वायरस के कारण दर्शकों को भी दूर रखा गया। जापान में मसाल रिले की शुरूआत 26 मार्च को फुकुशिमा से होनी है। ओलम्पिक का आयोजन 24 जुलाई से 9 अगस्त तक होना है। ओलंपिक - प्रारंभ - 1896 में ग्रीस के राजधानी एथेंस से, ओलंपिक पर्वत पर खेले जाने के कारण नाम ओलम्पिक पड़ा। अगले ओलंपिक आयोजन - 2024 पेरिस, 2028 लोस एंजेलेस।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book