हाल ही में राज्यसभा सांसद और पूर्व केन्द्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा का 79 साल की आयु में निधन हो गया, वह किस राजनीतिक पार्टी के संस्थापक सदस्य थे -

  • 1

    तृणमूल काँग्रेस

  • 2

    नेशनल काँग्रेस पार्टी

  • 3

    बहुजन समाज पार्टी

  • 4

    समाजवादी पार्टी

Answer:- 4
Explanation:-

पूर्व केंद्रीय मंत्री और सपा नेता बेनी प्रसाद वर्मा का 27 मार्च 2020 को लखनऊ में निधन हो गया। वे 79 साल के थे। बेनी प्रसाद वर्मा का जन्‍म 11 फरवरी 1941 को उत्‍तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के सिरौली में हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा बाराबंकी से ही पूरी हुई। बेनी प्रसाद वर्मा ने साल 2006-07 में सपा छोड़कर समाजवादी क्रांति दल बनाया था। वे उसके बाद कांग्रेस में शामिल हो गए और बाद में मनमोहन सरकार में केंद्रीय इस्पात मंत्री बने थे। उन्होंने आगे चलकर कांग्रेस छोड़ दी और साल 2016 में दोबारा सपा में शामिल हो गए थे। बेनी प्रसाद वर्मा मुलायम सिंह यादव के करीबी एवं उनके संघर्ष के साथी थे। वे साल 1996 से साल 1998 तक देवगौड़ा मंत्रिमंडल में केंद्रीय संचार मंत्री के पद पर रहे। वे साल 1998 में ही उत्‍तर प्रदेश सरकार में पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट तथा संसदीय कार्य मंत्री बने थे।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book