भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार, COVID-19 की कितने अर्द्ध उप प्रजातियाँ भारत में प्रसारित हो रही हैं -

  • 1

    चार

  • 2

    सात

  • 3

    आठ

  • 4

    तीन

Answer:- 4
Explanation:-

ICMR के अनुसार, COVID-19 की तीन अर्द्ध उप प्रजातियाँ भारत में प्रसारित हो रही हैं। भारत में COVID-19 के मामले मुख्य रूप से विदेशों से यात्रा कर लौटने वाले लोगों और उनसे तात्कालिक संपर्कों में आने के कारण फैला है जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह वायरस विदेशों से आया है। केंद्र सरकार ने COVID-19 के मद्देनज़र वैज्ञानिक एजेंसियों, वैज्ञानिकों, उद्योगों और नियामक निकायों के बीच समन्वय हेतु एक विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी सशक्त समिति का गठन किया है। यह समिति परीक्षण सुविधाओं को बढ़ाने हेतु अनुसंधान और विकास पर तेज़ी से निर्णय के लिये विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, जैव प्रौद्योगिकी विभाग, वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन और भारतीय विज्ञान संस्थान के साथ मिलकर काम करेगी। COVID-19 की परीक्षण करने हेतु वर्तमान समय में 129 सरकारी एवं 49 निजी प्रयोगशालाओं को अनुमति दी गई है।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book