निम्न में कौन सा कथन सत्य है - A. 6 अप्रैल को महावीर की मृत्यु (निर्वाण) दिवस के रूप में मनाई जाती है। B. अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन भी 6 अप्रैल को किया जाता है।

  • 1

    केवल A सही है

  • 2

    केवल B सही है

  • 3

    A और B दोनों सही है

  • 4

    A और B दोनों गलत है

Answer:- 2
Explanation:-

06 अप्रैल, 2020 को भारत के राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति ने महावीर जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएँ दी। महावीर जयंती वर्धमान महावीर के जन्म का प्रतीक है। वर्धमान महावीर जैन धर्म के 24वें एवं अंतिम तीर्थंकर थे जो 23वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ के उत्तराधिकारी थे। महावीर का जन्म 540 ईसा पूर्व कुंडग्राम (वैशाली) में हुआ था। 72 वर्ष की आयु में महावीर की मृत्यु (निर्वाण) 468 ईसा पूर्व में बिहार राज्य के पावापुरी (राजगीर) में हुई। संयुक्त राष्ट्र महासभा में विकास और शांति की भावना को बढ़ावा देने के लिए प्रतिवर्ष 6 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में आयोजित किया जाना प्रस्तावित किया था। यह प्रस्ताव 23 अगस्त 2013 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के संकल्प 67/296 द्वारा बनाया गया था। हमें ध्यान देना चाहिए कि 6 अप्रैल 1896  को आधुनिक युग के प्रथम ओलंपिक खेल एथेंस (ग्रीस) का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया था।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book