निम्न में कौन सा कथन सत्य है - A. विश्व बौद्धिक संपदा संगठन के अनुसार, वर्ष 2019 में अंतर्राष्ट्रीय पेटेंट हेतु आवेदन करने में चीन प्रथम स्थान पर था। B. वर्ष 2019 में चीन ने पेटेंट हेतु 58,990 आवेदन किये थे, जबकि अमेरिका ने 57,840 आवेदन किये थे।

  • 1

    A सही है

  • 2

    B सही है

  • 3

     A और B दोनों सही है

  • 4

    इनमें से कोई नहीं

Answer:- 3
Explanation:-

विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (World Intellectual Property Organization- WIPO) के अनुसार, वर्ष 2019 में अंतर्राष्ट्रीय पेटेंट हेतु आवेदन करने में चीन प्रथम स्थान पर जबकि द्वितीय स्थान पर अमेरिका था, जापान आवेदन की रैंकिंग में तीसरे स्थान पर, इसके बाद जर्मनी और दक्षिण कोरिया थे। वर्ष 2019 में चीन ने पेटेंट हेतु 58,990 आवेदन किये थे, जबकि अमेरिका ने 57,840 आवेदन किये थे। केवल 20 वर्षों में चीन के आँकड़ों में 200 गुना की वृद्धि हुई है। एशिया से लगभग 52.4% पेटेंट हेतु आवेदन किये गए हैं। WIPO बौद्धिक संपदा सेवाओं, नीति, सूचना और सहयोग के लिये एक वैश्विक मंच है। यह संगठन 191 सदस्य देशों के साथ संयुक्त राष्ट्र की एक स्व-वित्तपोषित एजेंसी है। स्थापना - 1967, मुख्यालय  - जिनेवा, स्विटज़रलैंड।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book