COVID-19 के संदर्भ में निम्न में कौन सा कथन सत्य है - A.कोरोना वायरस, ब्राजील के अमेजन जंगल तक पहुंच गया है। B. हाल ही में COVID-19 से ब्राज़ील की यानोमामी जनजाति के एक 15 वर्षीय लड़के की मौत हो जाने के कारण इस जनजाति में COVID-19 संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ गई है।

  • 1

    A सही है

  • 2

    B सही है

  • 3

    A और B दोनों सही हैं

  • 4

    इनमें से कोई नहीं

Answer:- 3
Explanation:-

ब्राजील के आदिवासियों में कोरोना वायरस का पहला मामला अमेजन इलाके में ही पाया गया था। इन समुदायों के पास संक्रमण से बचने के संसाधन काफी कम हैं, इनके पास न तो हैंड सैनिटाइजर हैं और न ही साबुन। COVID-19 से ब्राज़ील की यानोमामी जनजाति (Yanomami Tribe) के एक 15 वर्षीय लड़के की मौत हो जाने के कारण इस जनजाति में COVID-19 संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ गई है। ब्राज़ील 300 से अधिक नृजातीय समूहों के अनुमानित 8,00,000 जनजाति लोगों का निवास स्थान है। जिनमें यानोमामी जनजाति की संख्या 27,000 के आसपास है। यानोमामी जनजाति अपने परिवारों के साथ गाँवों में निवास करते हैं। इनके गाँवों का आकार भिन्न-भिन्न होता है किंतु आमतौर पर इन गाँवों में 50 से 400 लोग होते हैं। इस बड़े पैमाने पर सामूहिक व्यवस्था में पूरा गाँव एक ही छत के नीचे निवास करता है जिसे शाबोनोस (Shabonos) कहा जाता है, जो एक विशिष्ट अंडाकार आकृति होती है। शाबोनोस गाँव की परिधि का निर्माण करता है।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book