‘COVID-19 इंडो-यू.एस. आभासी नेटवर्क’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये: A- ‘COVID-19 इंडो-यू.एस. आभासी नेटवर्क’ का उद्देश्य विज्ञान, इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी की मदद से वैक्सीन, उपकरण इत्यादि को शीघ्रता से विकसित करना है। B- भारत में प्रत्येक अनुसंधान हेतु लगभग 25-50 लाख रुपए तक तथा अमेरिका में 33-66 हज़ार डॉलर तक दिये जाएंगे। C- यह वित्तीय योगदान 28 महीने की अवधि के लिये उपलब्ध होगा।

  • 1

    केवल A और C सही है

  • 2

    केवल B और C सही है

  • 3

    केवल A और B सही है

  • 4

    इनमें से कोई नहीं

Answer:- 3
Explanation:-

‘COVID-19 इंडो-यू.एस. आभासी नेटवर्क है। इसका उद्देश्य विज्ञान, इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी की मदद से वैक्सीन, उपकरण इत्यादि को शीघ्रता से विकसित करना है। भारत में प्रत्येक अनुसंधान हेतु लगभग 25-50 लाख रुपए  तक तथा अमेरिका में 33-66 हज़ार डॉलर  तक दिये जाएंगे। वित्तीय योगदान 18 महीने की अवधि के लिये उपलब्ध होगा। IUSSTF (Indo-U.S. Science & Technology Forum- IUSSTF) को मार्च 2000 में भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच एक समझौते के तहत स्थापित किया गया था। यह एक स्वायत्त द्विपक्षीय फोरम है इसका उद्देश्य संयुक्त रूप से सरकार, शिक्षा एवं औद्योगिक क्षेत्रों के बीच आपसी तालमेल के माध्यम से विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और नवाचार को बढ़ावा देना है। इस फोरम को दोनों देशों द्वारा वित्त पोषित किया जाता है।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book