COVID-19 के कारण किस राज्य में आयोजित होने वाले त्रिशूर पूरम उत्सव को पहली बार रद्द कर दिया गया है -

  • 1

    केरल

  • 2

    राजस्थान

  • 3

    गुजरात

  • 4

    मध्य प्रदेश

Answer:- 1
Explanation:-

इस वर्ष त्रिशूर पूरम उत्सव 2 मई को आयोजित किया जाएगा किंतु COVID-19 के कारण राष्ट्रव्यापी लाकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया गया है परिणामतः केरल सरकार ने इसे रद्द करने का निर्णय लिया। वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान त्रिशूर पूरम उत्सव को सीमित तौर पर आयोजित किया गया था किंतु इस बार इसे पूरी तरह से रद्द कर दिया गया है। इसे प्रत्येक वर्ष त्रिशूर के वडक्कुनाथन मंदिर में पूरम दिन (मलयालम कैलेंडर के अनुसार पूरम वह दिन होता है जब मेडम महीने में चंद्रमा पूरम तारे के साथ उदय होता है।) पर आयोजित किया जाता है। यह सभी पूरम में सबसे बड़ा एवं सबसे प्रसिद्ध है। त्रिशूर के मुख्य मंदिरों जैसे- परमेक्कावु देवी मंदिर और तिरुवंबादि श्री कृष्ण मंदिर में भगवान शिव के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करनी होती है।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book