‘त्रिमेरेसुरुस सालाज़ार’ के संदर्भ में निम्न कथनों की पुष्टि कीजिये -
A. यह साँप की एक प्रजाति है। B. हाल ही में यह नई प्रजाति केरल में खोजी गयी।

  • 1

    A सही है

  • 2

    B सही है

  • 3

    A और B दोनों सही है

  • 4

    इनमें से कोई नही

Answer:- 1
Explanation:-

हाल ही में साँपों की एक नई प्रजाति ‘त्रिमेरेसुरुस सालाज़ार’ जो सरीसृप की पाँचवीं प्रजाति है, को अरुणाचल प्रदेश के पक्के-केसांग ज़िले के पक्के टाइगर रिज़र्व में खोजा गया है। ग्रीन पिट वाइपर त्रिमेरेसुरुस सालाज़ार, ट्राइमेरासुरस लेसेपडे वर्ग से संबंधित है जिसमें ‘ज़हरीले नागों के साथ-साथ पारिस्थितिक रूप से विविध प्रजातियाँ’ शामिल हैं। पिट वाइपर अत्यधिक विषैले साँप होते हैं जिन्हें आँख एवं नासिका के बीच हीट-सेंसिंग पिट अंगों द्वारा पहचाना जाता है। अरुणाचल प्रदेश में पाई जाने वाली ग्रीन पिट वाइपर (Green Pit Viper) की इस नई प्रजाति का उल्लेख हॉलीवुड की प्रसिद्ध मूवी सीरिज़ हैरी पॉटर में किया गया है। इसका वैज्ञानिक नाम त्रिमेरेसुरुस सालाज़ार, सालाज़ार स्लीथेरिन के नाम से प्रेरित है, जो जे.के. राउलिंग की काल्पनिक हॉगवर्ट्स स्कूल ऑफ विचक्राफ्ट एंड विज़ार्ड्री के सह-संस्थापक थे।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book