किस मंत्रालय ने 'COVID India Seva' नाम से एक पोर्टल की शुरूआत की है -

  • 1

    आयुष मंत्रालय

  • 2

    स्वास्थ्य मंत्रालय

  • 3

    निति आयोग

  • 4

    मानव संसाधन विकास मंत्रालय

Answer:- 2
Explanation:-

22 अप्रैल, 2020 को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने COVID-19 महामारी के दौरान संचार का प्रत्यक्ष चैनल स्थापित करने के लिये परस्पर संवादात्मक प्लेटफॉर्म 'COVID इंडिया सेवा' की शुरुआत की। इसका उद्देश्य COVID-19 जैसी संकट की स्थिति के दौरान रियल टाइम में पारदर्शी ई-गवर्नेंस सेवाओं को सक्रिय करना और बड़े पैमाने पर नागरिकों के प्रश्नों का उत्तर देना है। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से व्यापक प्रश्नों एवं सार्वजनिक स्वास्थ्य सूचनाओं से संबंधित नागरिकों के प्रश्नों के जवाब दिया जायेगा। जिससे लोगों को व्यक्तिगत संपर्क विवरण या स्वास्थ्य रिकॉर्ड विवरण साझा करने की आवश्यकता नहीं होगी।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book