उषा गांगुली का निधन 23 अप्रैल 2020 को हो गया वो किस कला से जुड़ी थीं -

  • 1

    कहानी लेखन

  • 2

    नायिका

  • 3

    रंगमंच

  • 4

    फिल्‍म निर्देशन

Answer:- 3
Explanation:-

रंगकर्मी उषा गांगुली का 23 अप्रैल 2020 को कोलकाता स्थित उनके घर में निधन हो गया। वह 75 वर्ष की थीं। उनका जन्म 1945 में राजस्थान में हुआ था, लेकिन पढ़ाई और इसके बाद का जीवन पश्चिम बंगाल में बीता। उन्होंने 1976 में रंगकर्मी समूह की स्थापना की थी। महाभोज, होली, रुदाली, कोट मार्शल जैसे नाटकों के लिए उषा हमेशा याद रखी जाएंगी। उषा का पहला प्ले ‘मिट्टी की गाड़ी’ था। वह कोलकाता के एक कॉलेज में हिंदी की शिक्षिका भी रह चुकी थीं। उन्हें 1998 में निर्देशन के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा गुडिया घर नाटक के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के रूप में सम्मानित भी किया गया था। उन्हें 1970 और 1980 के दशक में पश्चिम बंगाल में हिंदी थिएटर का जनक माना जाता है।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book