अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस (International Dance Day) कब मनाया जाता है -  

  • 1

    28 अप्रैल

  • 2

    27 अप्रैल

  • 3

    29 अप्रैल

  • 4

    30 अप्रैल

Answer:- 3
Explanation:-

यह दिन डांसर जीन जार्ज नावेरे के जन्म के याद के रूप में की जाती हैं। इस दिवस की शुरुआत 29 अप्रैल, 1982 को यूनेस्को (UNESCO) के अंतर्राष्ट्रीय थिएटर इंस्टीट्यूट की अंतर्राष्ट्रीय डांस कमेटी द्वारा की गई थी।  भारत में भी नृत्‍य कला का इतिहास सदियों पुराना है। भरत मुनि (द्वितीय शताब्दी ईसा पूर्व) का ‘नाट्यशास्त्र’ शास्त्रीय नृत्य पर प्राचीन ग्रंथ के रूप में उपलब्ध है, जो नाटक, नृत्य और संगीत कला की स्रोत-पुस्तक है। भारतीय नृत्यकला को दो वर्गों में बाँटा जाता है- (i) शास्त्रीय नृत्य (ii) लोक एवं जनजातीय नृत्य। शास्त्रीय नृत्य जहाँ शास्त्र-सम्मत एवं शास्त्रानुशासित होता है, वहीं लोक एवं जनजातीय नृत्य विभिन्न राज्यों के स्थानीय एवं जनजातीय समूहों द्वारा संचालित होते हैं और इनका कोई निर्धारित नियम-व्याकरण या अनुशासन नहीं होता।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book