मंगल ग्रह के लिए नासा के पहले हेलीकॉप्‍टर का नाम बताएं, जिसका नामाकरण भारतीय मूल की वनीजा रूपाणी ने किया है -

  • 1

    केए-53
     

  • 2

    इंजीन्यूटी

  • 3

    केए- 52

  • 4

    चिनूक

Answer:- 2
Explanation:-

वह 17 साल की हैं। वह अमेरिका के अलबामा में रहती है। इंजीन्‍यूटी का हिंदी में मतलब है किसी व्यक्ति का आविष्कारी चरित्र। दरअसल, नासा ने मंगल ग्रह (Mars) के पहले हेलीकॉप्‍टर के नाम के सेलेक्‍शन के लिए ‘नेम द रोवर’ कॉन्टेस्ट रखा था। स्टूडेंट वनीजा रूपाणी ने कॉन्टेस्ट में इस नाम ‘इंजीन्यूटी’ रखने का सुझाव दिया था। वनीजा ने अपने निबंध में लिखा, ‘‘लोगों की बुद्धिमत्ता और आविष्कारी चरित्र (इंजीन्यूटी) हमें दूसरे ग्रहों में यात्रा करने और अंतरिक्ष के आश्चर्य को समझने में मदद करेगा।’’ यह जानकारी खुद नासा ने ट्विटर पर सभी के साथ साझा की। नासा ने लिखा है – Our Mars helicopter has a new name! Ingenuity (इंजीन्यूटी)। नासा के प्रशासक जिम ब्रिडेंस्टाइन से भी वनीजा की फोटो ट्वीट की है। जुलाई में मिशन होना है लॉन्च - मंगल के लिए मिशन इसी साल जुलाई 2020 में लॉन्च होना है। अगले साल फरवरी 2021 में मंगल ग्रह के जेजेरो क्रेटर (गड्ढे) में लैंडर और रोवर ‘पर्सविरन्स’ उतरेगा। यह 3.5 अरब वर्ष पूर्व अस्तित्व में आई एक झील का स्थल है। रोवर जमीन से सैंपल इकट्‌ठा करेगा और हेलिकॉप्टर इंजीन्यूटी आकाश में उड़कर मंगल की भौगोलिक स्थिति के बारे में जानकारी देगा। रोवर ‘पर्सविरन्स’ का भी नाम सातवीं के छात्र एलेक्जलेंडर मैथर के निबंध पर आधारित है।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book