भारत निर्वाचन आयोग ने महाराष्‍ट्र में विधान परिषद की कितनी सीटों के लिए 21 मई को चुनाव करवाने का नोटिफिकेशन जारी किया -

  • 1

    9

  • 2

    7

  • 3

    8

  • 4

    10

Answer:- 1
Explanation:-

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने चुनाव आयोग से अनुरोध किया था कि जल्द से जल्द महाराष्ट्र विधान परिषद की 9 खाली सीटों पर चुनाव कराया जाए। राज्यपाल ने कहा था कि राज्य में मौजूदा संकट को खत्म को देखते हुए विधान परिषद की सीटों पर चुनाव का ऐलान हो, जो 24 अप्रैल से खाली हैं। क्यों जरूरी है चुनाव ? उद्धव ठाकरे ने 28 नवंबर 2019 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, वह अभी विधानमंडल के किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। संविधान के तहत उन्हें सीएम बनने के 6 महीने के अंदर यानी 27 मई 2020 तक किसी सदन का सदस्य बनना जरूरी है। कोविड-19 महामारी की वजह से यहां पर विधान परिषद चुनाव स्‍थागित कर दिया गया था। ऐसे में अगर खाली सीटों पर चुनाव नहीं होता तो उद्धव ठाकरे को इस्‍तीफा देना पड़ता। विधान परिषद - संविधान के अनुच्छेद 168 के अनुसार विधानमंडल में दो सदन होते हैं, एक का नाम ‘विधान परिषद’ और दूसरे का नाम ‘विधान सभा’। विधान परिषद चुनाव 6 राज्यों में आयोजित किए जाते हैं - Andhra Pradesh, Bihar, Karnataka, Maharashtra, Telangana and Uttar Pradesh लेकिन आंध्र प्रदेश में विधान परिषद समाप्त करने के लिए प्रस्ताव पास किया गया है। इस पर संसद की मुहर लगने के बाद राज्य का विधान परिषद समाप्त कर दिया जाएगा। इन सभी राज्यों में विधान मंडल के दो सदन होते हैं, जिसमें उच्च सदन को विधान परिषद और निम्न सदन को विधान सभा कहते हैं। भारत के शेष राज्यों में केवल एक सदन होते हैं, जिसका नाम विधान सभा।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book