किस देश ने मणिपुर के डॉक्‍टर थंगजाम धबाली सिंह को ‘ऑर्डर ऑफ राइजिंग सन’ से सम्मानित किया है -

  • 1

    रूस

  • 2

    बांग्‍लादेश

  • 3

    नेपाल

  • 4

    जापान

Answer:- 4
Explanation:-

यह पुरस्कार उन्हें भारत में जापान की बेहतर समझ को बढ़ावा देने और दोनों देशों के संबंधों को मजबूत बनाने के लिए दिया गया है। थंगजाम धबाली सिंह, पेशे से एक एलोपैथिक डॉक्टर और मणिपुर टूरिज्म फोरम (MTF) के संस्थापक हैं। उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के इम्फाल युद्ध की 70 वीं वर्षगांठ के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में भारत में जापान के दूतावास के अधिकारियों सहित कई जापानी नागरिकों ने भी हिस्सा लिया था। क्या है “ऑर्डर ऑफ द राइजिंग सन” ? ‘ऑर्डर ऑफ राइजिंग सन’ सम्मान, जापान की संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण के प्रचार और अंतरराष्ट्रीय संबंधों में उपलब्धि हासिल करने वाले व्यक्ति को दिया जाता है। इस सम्मान की शुरूआत जापान के बादशाह मेइजी ने 1875 में की थी। जापान - राजधानी: टोक्यो मुद्रा: येन प्रधानमंत्री: शिंजो आबे

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book