वर्ष 2021 में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल युवा खेलों को कब तक स्थगित कर दिया गया है -

  • 1

    2023

  • 2

    2022

  • 3

    2024

  • 4

    2025

Answer:- 1
Explanation:-

वर्ष 2021 में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल युवा खेलों को वर्ष 2023 तक स्थगित कर दिया गया है, क्योंकि टोक्यो ओलंपिक के साथ इसकी तारीखों का टकराव हो रहा था। 23 जुलाई से 8 अगस्त 2020 तक आयोजित होने वाले टोक्यो ओलंपिक को बीते दिनों COVID-19 महामारी के मद्देनज़र एक वर्ष के लिये स्थगित किया गया था। राष्ट्रमंडल युवा खेल एक अंतर्राष्ट्रीय खेल कार्यक्रम है जिसका आयोजन राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (Commonwealth Games Federation) द्वारा किया जाता है। सर्वप्रथम राष्ट्रमंडल युवा खेलों का आयोजन स्कॉटलैंड (Scotland) में वर्ष 2000 में किया गया था। राष्ट्रमंडल युवा खेलों में भाग लेने वाले एथलीटों के लिये आयु सीमा 14 से 18 वर्ष है। महत्वपूर्ण तथ्य - 1-  विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप 2021  - सर्बिया के शहर बेलग्रेड  (पहले भारत) 2- 19 वें एशियाई खेल का आयोजन 10 से 25 सितम्बर के मध्य हांगझाऊ चीन में होगा। 3- चौथे एशियाई पैरा खेल का आयोजन 9 से 15 अक्टूबर 2022 को हांगझोऊ चीन होगा। 4- पैरालिंपिक गेम्‍स (2020) अब नए शेड्यूल के अनुसार कब से कब तक होंगे - 24 अगस्त से 5 सितम्बर 2021 5- टोक्‍यो ओलिंपिक गेम्‍स (2020) अब नए शेड्यूल के अनुसार कब से कब तक होंगे - 23 जुलाई से 8 अगस्त 2021

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book