निम्न कथनों की पुष्टि कीजिये - A.‘संयुक्त राष्ट्र बाल कोष’ द्वारा प्रकाशित ‘लॉस्ट एट होम’  रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2019 में लगभग 33 मिलियन लोगों का आंतरिक रूप से विस्थापन हुआ है। B.रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2019 में भारत में प्राकृतिक आपदाओं, संघर्ष और हिंसा के कारण 5 मिलियन से अधिक लोग आंतरिक रूप से विस्थापित हुए हैं।

  • 1

    A सही है

  • 2

    B सही है

  • 3

    A और B दोनों सही है

  • 4

    इनमें से कोई नहीं

Answer:- 3
Explanation:-

‘संयुक्त राष्ट्र बाल कोष’ ( UNICEF) द्वारा प्रकाशित ‘लॉस्ट एट होम’ रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2019 में लगभग 33 मिलियन लोगों का आंतरिक रूप से विस्थापन हुआ है। विस्थापित लोगों में 12 मिलियन बच्चे थे, जिनमें से लगभग 3 मिलियन बच्चों का विस्थापन संघर्ष और हिंसा के कारण जबकि 2 मिलियन का विस्थापन प्राकृतिक आपदाओं के कारण देखा गया। रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2019 में भारत में प्राकृतिक आपदाओं, संघर्ष और हिंसा के कारण 5 मिलियन से अधिक लोग आंतरिक रूप से विस्थापित हुए हैं। वर्ष 2019 में भारत में आंतरिक रूप से सर्वाधिक विस्थापन हुआ है। भारत के बाद क्रमश: फिलीपींस, बांग्लादेश और चीन का स्थान है।

Post your Comments

IMP QUESTION

  • 09 May 2020 03:23 PM

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book