WHO ने कोविड-19 की उत्‍पत्ति और संक्रमण (Origin and infection) का जिम्‍मेदार किसे बताया है -

  • 1

    पैंगोलिन

  • 2

    बिल्‍ली

  • 3

    वुहान लैब

  • 4

    चमगादड़

Answer:- 4
Explanation:-

इससे पहले विवाद था कि यह वायरस कैसे फैला। कोई इसका जिम्‍मेदार पैंगोलिन, तो कोई चमगादड़ को बता रहा था। विश्व स्वास्थ्य संगठन के पशुरोग विशेषज्ञ पीटर बेन ने 8 मई 2020 को मीडिया से इस बात की पुष्‍टी की है जिनका कहना है कि कोरोनावायरस चमगादड़ से फैला है और यह सामान्य बिल्ली और फेरेट (बिल्ली प्रजाति का जीव) को संक्रमित कर सकता है। चमगादड़ से इंसानों में संक्रमण फैलने की वजह आनी बाकी है। यह कोई पहली बीमारी नहीं जो चमगादड़ों से फैली हो। 2002 में चमगादड़ से फैले सार्स से दुनियाभर में 774 मौते हुईं। सार्स वायरस पहले चमगादड़ से बिल्ली और इससे इंसानों तक पहुंचा। 2018 में केरल में निपाह वायरस का वाहक भारतीय फलभक्षी चमगादड़ था, इससे 17 मौतें हुई थीं। इसके अलावा इबोला, रैबीज, हेंद्र और मारबर्ग वायरस के मामलों में भी वाहक चमगादड़ ही था। वैज्ञानिकों का कहना है कि चमगादड़ों में ढेर सारे वायरस पाए जाते हैं जो अन्य जानवरों की तुलना में लोगों को ज्यादा संक्रमित करते हैं। चमगादड़ों की प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्‍यून सिस्‍टम) बहुत ज्यादा मजबूत होती है, यही वजह है कि इतने सारे वायरस साथ लेकर चलने के बावजूद चमगादड़ कभी खुद बीमार नहीं पड़ते, जबकि अन्य स्तनधारी जीव अक्सर रैबीज जैसी गंभीर बीमारी के शिकार हो जाते हैं

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book