निम्न में कौन सा कथन सत्य है - A. 11 मई को देशभर में बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima) मनाया गया। B. बुद्ध पूर्णिमा को दक्षिण एवं दक्षिण-पूर्व एशिया में वेसाक (Vesak) के रूप में भी मनाया जाता है।

  • 1

    A सही है

  • 2

    B सही है

  • 3

    A और B दोनों सही है

  • 4

    इनमें से कोई नहीं

Answer:- 2
Explanation:-

इस बार देशभर में बुद्ध पूर्णिमा 7 मई, 2020 को मनाई गई। बुद्ध पूर्णिमा का दिन हिंदू कैलेंडर के अनुसार, वैशाख (अप्रैल या मई) महीने की पूर्णिमा (पूर्ण चंद्र) को संदर्भित करता है। बुद्ध पूर्णिमा बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध की जयंती के रूप में मनाई जाती है। बुद्ध पूर्णिमा को दक्षिण एवं दक्षिण-पूर्व एशिया में वेसाक (Vesak) के रूप में भी मनाया जाता है। यह दिन भगवान बुद्ध के जन्म, मृत्यु और साथ ही आत्मज्ञान की याद दिलाता है। गौतम बुद्ध का जन्म 563 ईसा पूर्व में कपिलवस्तु के लुंबिनी नामक स्थान पर हुआ था जो भारत-नेपाल सीमा के पास स्थित है। सांसारिक समस्याओं से व्यथित होकर सिद्धार्थ ने 29 वर्ष की अवस्था में गृह त्याग किया, जिसे बौद्ध धर्म में महाभिनिष्क्रमण कहा गया है। गृह त्याग के बाद सिद्धार्थ के प्रथम गुरु वैशाली के आलारकलाम थे जिन्होंने इनको सांख्य दर्शन की शिक्षा दी। आलार कलाम के बाद सिद्धार्थ के दूसरे गुरु राजगीर के रुद्रकरामपुत्त थे। ज्ञान प्राप्ति के बाद गौतम बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश सारनाथ (ऋषिपत्तनम्) में दिया जिसे बौद्ध ग्रंथों में धर्मचक्रप्रवर्तन कहा गया। गौतम बुद्ध ने अपने उपदेश जनसाधारण की भाषा ‘पाली’ में दिये। 80 वर्ष की अवस्था में 483 ईसा पूर्व में कुशीनारा (देवरिया, उत्तरप्रदेश) में गौतम बुद्ध ने देह त्याग दिया जिसे बौद्ध धर्म में महापरिनिर्वाण कहा गया है।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book