कैलाश मान सरोवर यात्रा से संबंधित निम्न कथनों की पुष्टि कीजिये - A. हाल ही में भारतीय ‘रक्षा मंत्री’ ने उत्तराखंड में 80 किलोमीटर की सड़क को देश को समर्पित किया जो लिपुलेख दर्रे से होकर कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिये एक नवीन मार्ग है। B. इस 80 किलोमीटर लंबी ग्रीनफील्ड रोड का निर्माण ‘चाइना स्टडी ग्रुप’ के निर्देशों के अनुसार किया गया है।

  • 1

    A सही है

  • 2

    B सही है

  • 3

    A और B दोनों सही है

  • 4

    इनमें से कोई नहीं

Answer:- 3
Explanation:-

हाल ही में भारतीय ‘रक्षा मंत्री’ ने उत्तराखंड में 80 किलोमीटर की सड़क को देश को समर्पित किया जो लिपुलेख दर्रे से होकर कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिये एक नवीन मार्ग है। इस ग्रीनफील्ड रोड का निर्माण ‘चाइना स्टडी ग्रुप’ के निर्देशों के अनुसार किया गया है जबकि यह सड़क परियोजना ‘भारत-चीन बॉर्डर रोड’ द्वारा वित्त पोषित है। लिपुलेख दर्रा 17,000 फीट की ऊँचाई पर भारत, चीन और नेपाल के त्रि-जंक्शन के करीब उत्तराखंड में अवस्थित है। नवीन मार्ग का महत्त्व:- नवीन मार्ग लंबाई में सबसे छोटा तथा यात्रा खर्च के अनुसार सबसे सस्ता है जिसकी संपूर्ण दूरी पैदल या वाहनों से तय की जाएगी तथा इसमें कोई हवाई यात्रा शामिल नहीं है। इस मार्ग से की जाने वाली यात्रा मार्ग का लगभग 84% हिस्सा भारत में है, केवल 16% हिस्सा ही चीन में है, जबकि अन्य मार्गों का लगभग 80% हिस्सा चीन में स्थित है। लिपुलेख दर्रे पर चीनी सीमा में 5 किमी. के मार्ग को छोड़कर लगभग संपूर्ण यात्रा अब वाहनों द्वारा की जा सकेगी। वर्तमान में कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिये दो अन्य मार्ग; सिक्किम मार्ग और दूसरा काठमांडू मार्ग, हैं।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book