करेंसी नोट से कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को देखते हुए किस शहर में सामानों के होम डिलीवरी पर डिजिटल पेमेंट अनिवार्य कर दिया है -

  • 1

    आगरा

  • 2

    अहमदाबाद

  • 3

    मुंबई

  • 4

    दिल्‍ली

Answer:- 2
Explanation:-

राज्‍य सरकार ने यह फैसला किया है। इस संबंध में गुजरात के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव कुमार गुप्ता ने आदेश जारी किया है। अहमदाबाद में पांच हजार से ज्‍यादा नॉवल कोरोना वायरस के पेशेंट हैं। मुंबई के बाद अहमदाबाद में कोरोना का सबसे अधिक कहर है। सरकार ने यहां पर पहले सभी दुकानें बंद करने का आदेश दिया था। यहां पर होम डिलीवरी पर रोक लगाई जा चुकी थी, लेकिन इसके बाद भी पेशेंट बढ़ते जा रहे हैं। जबकि लोगों को घर के जरूरत के सामान भी चाहिए। ऐसे में अब यहां 15 मई से सामानों की होम डिलीवरी शुरू होनी है। ऐसे में नगर निगम ने कैश ऑन डिलीवरी पर रोक लगा दी है। अब यहां सिर्फ डिजिटल पेमेंट से होगा। किराना सामान ही मंगवाया जा सकेगा। सब्जियां, दूध, फल और किराने के सामान की उन 17000 दुकानों पर भी यह नियम लागू होगा, जो अहमदाबाद नगर निगम के दायरे में आती हैं।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book