मिशन सागर के संदर्भ में निम्न कथनों की पुष्टि कीजिये - A. भारत द्वारा शुरू की गयी ‘मिशन सागर’ पहल में पाँच देश शामिल हैं। B. इस मिशन का उद्देश्य मालदीव, मेडागास्कर, मॉरीशस, सेशेल्स और कोमोरोस देशों को खाद्य पदार्थों तथा COVID-19 के लिए जरूरी आयुर्वेदिक दवाओं और हाइड्रोक्सीक्लोरोक्‍वीन टैबलेट की आपूर्ति करना है।

  • 1

    A सही है

  • 2

    B सही है

  • 3

    A और B दोनों सही है

  • 4

    इनमें से कोई नहीं

Answer:- 3
Explanation:-

10 मई, 2020 को भारत सरकार ने COVID-19 महामारी के बीच एक आउटरीच कार्यक्रम “मिशन सागर” लॉन्च किया है। इस मिशन का उद्देश्य खाद्य पदार्थों, COVID-19 से संबंधित आयुर्वेदिक दवाओं और एचसीक्यू टैबलेट की आपूर्ति मालदीव, मेडागास्कर, मॉरीशस, सेशेल्स और कोमोरोस को करना है। इंडियन नौसेना ने अपने केसरी जहाज को इस मिशन के लिए तैनात किया है। मिशन सागर ऑपरेशन को रक्षा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय दोनो के सहयोग के तहत किया जा रहा है। हिंद महासागर में भारत के “SAGAR” विज़न के साथ मिशन सागर को घनिष्ठता के तहत तैनात किया है। क्या है, SAGAR विजन? इंडिया ने 2015 में हिंद महासागर के एक विजन की शुरूआत की, जिसे ‘SAGAR’ कहते है। SAGAR की फुल फॉर्म (पूर्ण रूप) Security and Growth for All in the Region है।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book