चक्रवाती तूफ़ान “अम्फान” से संबंधित निम्न कथनों में कौन – सा कथन सत्य है – A. ‘अम्फान’ अब सुपर साइक्‍लोन (महा तूफान) में बदल गया है, इससे पहले ऐसा महा-तूफान 1999 आया था। B.  इंडिया मीटी अरलाजिकल डिपार्टमेंट (IMD) के डायरेक्‍टर जनरल मृत्‍युंजय महापात्र ने कहा कि पिछले दो दशकों में यह दूसरा सुपर साइक्‍लोन है।

  • 1

    A सही है

  • 2

    B सही है

  • 3

    A और B दोनों सही है

  • 4

    इनमें से कोई नहीं

Answer:- 3
Explanation:-

हाल ही में बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफ़ान का नाम अम्फान है। इसका नामकरण थाईलैंड ने किया। चक्रवातों के नामकरण की व्यवस्था 2004 से चली आ रही है। बंगाल की खाड़ी में इससे पहले नवंबर 2019 को चक्रवाती तूफान ‘बुलबुल’ & मई 2019 में चक्रवाती तूफान ‘फानी’ आया था। क्‍या है स्‍पीड और ऊंचाई? अम्‍फान सुपर साइक्‍लोन, की स्‍पीड 220 से 230 किलोमीटर प्रतिघंटा रफ्तार है। इसकी ऊंचाई धरती से 15 किलोमीटर है। कवरिंग एरिया 700 किलोमीटर है। जब इतनी वेग से हवाएं और साथ में सैलाब आता है तो मिनटों में गांव के गांव तबाह हो जाते हैं। अम्‍फान तूफान 16 मई को बंगाल की खाड़ी में उठा था और 18 मई को सुपर साइक्लोन में तब्दील हो गया। 20 मई को दोपहर से शाम के बीच इसके सुंदरवन में दीघा और हटिया द्वीप के बीच तट से टकराने का अनुमान है। इस दौरान इसकी रफ्तार 195 किलोमीटर प्रति घंटे होने का अनुमान है।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book