‘सिक्किम’ से संबंधित कौन सा कथन सत्य है – 1.16 मई, 2020 को सिक्किम ने 45वाँ स्थापना दिवस मनाया। 2.16 मई, 1975 को सिक्किम भारतीय संघ का 22वाँ राज्य बना था।

  • 1

    1 सही है

  • 2

    2 सही है

  • 3

    1 और 2 दोनों सही हैं

  • 4

    इनमें से कोई नहीं

Answer:- 3
Explanation:-

16 मई, 2020 को सिक्किम ने 45वाँ स्थापना दिवस मनाया। 16 मई, 1975 को सिक्किम भारतीय संघ का 22वाँ राज्य बना था। सिक्किम पूर्वोत्तर भारत का एक राज्य है। यह उत्तर एवं उत्तर-पूर्व में चीन, पूर्व में भूटान, पश्चिम में नेपाल और दक्षिण में पश्चिम बंगाल से घिरा हुआ है। वर्ष 1947 तक सिक्किम भारत का एक शाही राज्य था जहाँ चोग्याल का शासन था।  वर्ष 1947 में ब्रिटिश शासन के समाप्त होने के बाद सिक्किम को भारत द्वारा रक्षित किया गया। भारत सरकार ने इसके रक्षा, विदेश मामले एवं संचार का उत्तरदायित्त्व लिया था। वर्ष 1974 में सिक्किम ने भारतीय संघ में सम्मिलित होने के प्रति अपनी इच्छा जताई तद्नुसार भारतीय संसद द्वारा 35वाँ संविधान संशोधन अधिनियम (1974) लागू किया गया, इसके तहत सिक्किम को एक ‘संबद्ध राज्य’ का दर्जा दिया गया।  वर्ष 1975 के एक जनमत के दौरान सिक्किम के लोगों ने चोग्याल शासन को समाप्त करने के पक्ष में मत दिया।  इस तरह 36वें संविधान संशोधन अधिनियम (1975) के प्रभावी होने के बाद सिक्किम भारतीय संघ का 22वाँ राज्य बन गया।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book