पहला यूरोपीय देश का नाम बताएं, जिसने खुद को कोरोना-मुक्‍त घोषित किया है -

  • 1

    ग्रीस

  • 2

    ब्रिटेन

  • 3

    पेरू

  • 4

    स्लोवेनिया

Answer:- 4
Explanation:-

स्लोवेनिया के प्रधानमंत्री जनेज जंसा ने इसे कोरोना एपिडेमिक से Free घोषित किया है। उसने पेंडेमिक नहीं बोला है। एपिडेमिक एक खास क्षेत्र या देश में फैली बीमारी को कहते हैं और पेंडेमिक मतलब दुनिया के बड़े हिस्‍से में फैली डिजीज। स्‍लोवेनिया मेजर कंट्री है यूरोपीय यूनियन का। कितनी आबादी, कितने मरीज ? इस देश की कुल आबादी बीस लाख है। यहां 4 मार्च को कोरोना वायरस महामारी का पहला केस दर्ज किया गया था। यहां कोरोना वायरस से 1466 लोग संक्रमित पाए गए थे, जिनमें 273 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं जबकि 104 लोगों की मौत हो चुकी है। अब वहां नए केस नहीं आ रहे हैं। लॉकडाउन खत्‍म अगले सप्ताह यानी 23 मई से होटल्स, मॉल्स, रेस्त्रां आदि भी खोल दिए जाएंगे। स्लोवेनिया की सीमाएं क्रोएशिया, ऑस्ट्रिया, इटली और हंगरी से लगती हैं। इस कदम से व्यापार के मार्ग भी खुल गए हैं। हालांकि, सरकार ने देश के लोगों को अभी भी विश्व स्वास्थ्य संगठन के एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी है, इनमें मास्क पहनना, हैंडवाश करना और 5 फुट की सोशल डिस्टेंस यानी सामाजिक दूरी का पालन करना मुख्य है।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book