पिनंगा अंडमानेंसिस से संबंधित निम्न कथनों की पुष्टि कीजिये – A. यह दक्षिणी अंडमान द्वीप के दुर्लभ ताड़ की एक प्रजाति है। B. हाल ही में को इसे ‘जवाहरलाल नेहरू ट्रॉपिकल बोटैनिकल गार्डन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट’ की मदद से पलोदे (केरल) में उगाया जाएगा।

  • 1

    A सही है

  • 2

    B सही है

  • 3

    A और B दोनों सही है

  • 4

    इनमें से कोई नहीं

Answer:- 3
Explanation:-

पिनंगा अंडमानेंसिस जिसे एक समय विलुप्त प्रजाति के रूप में दर्ज किया गया था, एरेका ताड़ से संबंधित है। दक्षिण अंडमान के 'माउंट हैरियट नेशनल पार्क' के एक छोटे क्षेत्र में 600 पौधे पाए जाते है। भारतीय मुख्य भूमि पर ‘अंडमान द्वीप के दुर्लभ ताड़’ के जर्मप्लाज़्म का संरक्षण किया जाएगा ताकि प्राकृतिक आपदा के समय यदि अंडमान द्वीप से यह नष्ट भी हो जाए तो इसका निरंतर अस्तित्त्व ‘पिनंगा अंडमानेंसिस’ ‘चरम लुप्तप्राय प्रजाति’ है, जो अंडमान द्वीप समूह के स्थानिक लुप्तप्राय प्रजातियों में से एक है।  सर्वप्रथम वर्ष 1934 में ‘इतालवी वनस्पतिशास्त्री’ ओडोराडो बेस्करी द्वारा इसे वर्णित किया गया था। वर्ष 1992 में इसे विलुप्त मान लिया गया था। ताड़ के पेड़ का नाम पिनंगा क्यों ? यह नाम 'पेनांग’ से लिया गया है, जो मलेशिया का एक राज्य है। पिनांग का मूल 'पुलाऊ पिनांग' में है, जिसका अर्थ है 'अरेका नट पाम का द्वीप' 

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book