किस संस्था के अनुसार, द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से वर्ष 2020 मे वैश्विक कार्बन उत्सर्जन में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई है -

  • 1

    CICERO

  • 2

    ICMR

  • 3

    WHO

  • 4

    UN

Answer:- 1
Explanation:-

‘अंतर्राष्ट्रीय जलवायु और पर्यावरण अनुसंधान केंद्र’ संगठन (Centre for International Climate and Environmental Research- CICERO) नार्वे द्वारा किये गए अध्ययन के अनुसार, द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से वर्ष 2020 मे वैश्विक कार्बन उत्सर्जन में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई है। इसने COVID-19 महामारी के कारण लगाए गए लॉकडाउन के ‘कार्बन उत्सर्जन’ पर प्रभाव का विश्लेषण किया गया है। वैश्विक कार्बन उत्सर्जन में वर्ष 2020 में 4.2 - 7.5% कमी होने का अनुमान है। वैश्विक ऊर्जा मांग में कमी:- वर्ष 2020 में तेल की कीमतों में औसतन 9% या इससे अधिक, कोयले की मांग में भी 8% तक की कमी हो सकती है, क्योंकि बिजली की मांग में लगभग 5% कमी देखी जा सकती है।  'अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी'  ने 'वन्स-इन-ए-सेंचुरी क्राइसिस’ रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2020 की पहली तिमाही में कार्बन-गहन ईंधन की मांग में बड़ी गिरावट हुई है। वर्ष 2019 की तुलना में वर्ष 2020 में कार्बन उत्सर्जन में 5% की कमी दर्ज की गई है। कार्बन उत्सर्जन में उन क्षेत्रों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई जिन क्षेत्रों में महामारी का प्रभाव सबसे अधिक रहा है। उदाहरणत: चीन और यूरोप में उत्सर्जन में 8% की गिरावट जबकि अमेरिका में 9% की गिरावट दर्ज की गई है।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book