मशहूर खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर का 25 मई 2020 को निधन हो गया, वह किस खेल से जुड़े थे -

  • 1

    हॉकी

  • 2

    फुटबॉल

  • 3

    क्रिकेट

  • 4

    चेस

Answer:- 1
Explanation:-

हाँकी खिलाड़ी बलबीर सिंह का 95 साल की उम्र में चंडीगढ़ में निधन हो गया। देश को ओलिंपिक खेलों में 3 बार स्वर्ण पदक (1948, 1952 और 1956) दिलाने में उनकी बड़ी भूमिका थी। देश को पहला ओलिंपिक गोल्‍ड दिलाया, 1948 ओलिंपिक में उन्‍होंने दमदार खेल दिखाया और दो गोल किए। उनकी वजह से जब भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया, तो यह आजाद भारत का पहला ओलिंपिक गोल्ड मेडल था। 1952 में ओलिंपिक गोल्‍ड - वर्ष 1952 के हेलसिंकी ओलिंपिक में भारत ने कुल 13 गोल किए, जिनमें से 9 अकेले बलबीर सिंह सीनियर की स्टिक से निकले। उन्‍होंने फाइनल में नीदरलैंड्स के खिलाफ 5 गोल किए। जो अभी तक ओलिंपिक फील्ड हॉकी फाइनल में एक रेकॉर्ड है। 1956 के मेलबर्न ओलिंपिक में भारत का कप्तान बने। तब भी इंडिया ने गोल्‍ड जीता। वर्ष 2020 में हुए महत्चपूर्ण खिलाड़ियों का निधन –  1- हाल ही में एश्ले कूपर का 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है, वह संबंधित थे - ग्रैंड स्लैम टेनिस चैंपियन (8 बार ग्रैंड स्लैम विजेता) 2- क्रिकेट में कौनसा नियम देने वाले टोनी लुईस का निधन हो गया है - डकवर्थ-लुईस नियम (वर्षा से प्रभावित सीमित ओवरों के क्रिकेट मैचों के नतीजे के लिए इस्तेमाल होने वाले नियम)

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book