प्रतिवर्ष 28 मई को 'विश्व डुगोंग दिवस' मनाया जाता है, डुगोंग से संबंधित है – 1. डुगोंग; जिसे समुद्री गाय के रूप में जाना जाता है। 2. डुगोंग को भारत में ‘वन्य (जीवन) संरक्षण अधिनियम’ 1972 की अनुसूची (I) के तहत संरक्षित किया गया है।  3. वर्ष 2013 में 'भारतीय प्राणी सर्वेक्षण' (Zoological Survey of India- ZSI) द्वारा किये गए सर्वेक्षण के अनुसार, भारतीय तटीय क्षेत्र में केवल 250 डुगोंग बचे थे।

  • 1

    केवल 1 सही है

  • 2

    2 और 3 सही है

  • 3

    1 और 2 सही है

  • 4

    तीनों सही है

Answer:- 4
Explanation:-

डुगोंग; जिसे समुद्री गाय के रूप में जाना जाता है, भारत में ‘वन्य (जीवन) संरक्षण अधिनियम’ 1972 की अनुसूची (I) के तहत संरक्षित किया गया है। वर्ष 2013 में 'भारतीय प्राणी सर्वेक्षण' द्वारा किये गए सर्वेक्षण के अनुसार, भारतीय तटीय क्षेत्र में केवल  250 डुगोंग बचे थे। भारत में ये केवल मन्नार की खाड़ी, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह तथा कच्छ की खाड़ी क्षेत्र में पाए जाते हैं। डुगोंग एकमात्र शाकाहारी स्तनधारी है जो अपने जीवन के लिये पूरी तरह समुद्र पर निर्भर रहता है। डुगोंग अपने भोजन के लिये मुख्यत: समुद्री घास पर पर निर्भर रहता है तथा एक दिन में 40 किलोग्राम तक समुद्री घास खा लेता है। समुद्री वाहनों के कारण समुद्री घास में लगातार कमी हो रही है, जो डुगोंग की घटती संख्या के पीछे सबसे प्रमुख कारण है।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book