निम्न में कौन सा कथन सत्य है – A.  28 मई को  स्वतंत्रता सेनानी ‘विनायक दामोदर सावरकर’ की जयंती मनायी जाती है। B.  29 मई को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्‍यतिथि मनाई जाती है।

  • 1

    B सही है

  • 2

    A सही है

  • 3

    A और B दोनों सही है

  • 4

    इनमें से कोई नहीं

Answer:- 3
Explanation:-

28 मई को स्वतंत्रता सेनानी वीर दामोदर सावरकर की जयंती मनाई गई। वर्ष 2000 में अंडमान एवं निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर में स्थित हवाई अड्डे का नाम बदलकर वीर सावरकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा रखा गया था। जन्म - 28 मई, 1883 को महाराष्ट्र के नासिक में। निधन - 26 फरवरी, 1966  सावरकर इंडिया हाउस नामक राष्ट्रवादी संस्था से जुड़े थे एवं उन्होंने अभिनव भारत और फ्री इंडिया सोसाइटी की स्थापना भी की थी। सावरकर द्वारा वर्ष 1909 में लिखी गई पुस्तक ‘द इंडियन वॉर ऑफ इंडिपेंडेंस, 1857 में उन्होंने यह विचार किया कि वर्ष 1857 का भारतीय विद्रोह ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के खिलाफ पहला भारतीय जन विद्रोह था। वर्ष 1910 में सावरकर को क्रांतिकारी समूह इंडिया हाउस के साथ संबंधों के चलते गिरफ्तार किया गया था। वर्ष 1911 में ब्रिटिश सरकार ने सावरकर को 50 वर्ष के कठोर कारावास की सज़ा सुनाकर उन्हें अंडमान निकोबार दीप समूह में स्थित कालापानी जेल में डाल दिया गया। लेकिन वर्ष 1921 में उन्हें रिहा कर दिया गया। 29 मई को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्‍यतिथि जन्म: 23 December 1902, Hapur मृत्यु: 29 May 1987, New Delhi इन्हें किसानों का मसीहा कहा जाता था। 28 जुलाई 1979 को चरण सिंह देश के पांचवे प्रधानमंत्री बने। उत्तर प्रदेश में भूमि सुधार का श्रेय उन्हें जाता है। ग्रामीण देनदारों को राहत देने वाला विभागीय ऋणमुक्ति विधेयक, 1939 को तैयार करने में उनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका थी। इस पहल का ही परिणाम था कि उत्तर प्रदेश में मंत्रियों के वेतन एवं उन्हें मिलने वाले अन्य लाभों को काफी कम कर दिया गया था। जोत अधिनियम, 1960 को लाए। यह अधिनियम जमीन रखने की अधिकतम सीमा को कम करने के उद्देश्य से लाया गया था। ताकि राज्य भर में इसे एक समान बनाया जा सके। उन्होंने कई किताबें लिखी जिसमें ‘ज़मींदारी उन्मूलन’, ‘भारत की गरीबी और उसका समाधान’, ‘किसानों की भूसंपत्ति या किसानों के लिए भूमि, ‘प्रिवेंशन ऑफ़ डिवीज़न ऑफ़ होल्डिंग्स बिलो ए सर्टेन मिनिमम’, ‘को-ऑपरेटिव फार्मिंग एक्स-रयेद्’हैं।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book