भारत में पिछले 30 साल का सबसे बड़ा टिड्डियों का हमला हुआ है, यह किस महादेश से उड़कर यहां पहुंचा है -

  • 1

    ऑस्‍ट्रेलिया

  • 2

    यूरोप

  • 3

    अफ्रीका

  • 4

    दक्षिणी अमेरिका

Answer:- 3
Explanation:-

पिछले तीस साल में यह सबसे बड़ा टिड्डी (लोकस) दल का अटैक है। यह अफ्रीका में शुरू हुआ, फिर यमन, ईरान, पाकिस्‍तान होता हुआ इंडिया में पहुंच चुका है। बहुत सारे टिड्डी दल अभी पाकिस्‍तान में हैं, वे भी आ रहे हैं। यूनाइटेड नेशन के अंतर्गत आने वाले फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गनाइजेशन (एफएओ) ने भी चेतावनी दी थी कि लोकस अटैक से कई देशों को दिक्‍कत हो सकती है और यह हो भी रहा है। इंडिया में 10 ग्रुप का अटैक हुआ है। मतलब 80 करोड़ टिड्डे। राजस्‍थान, गुजरात, महाराष्‍ट्र, मध्‍य प्रदेश, पंजाब, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली के कुछ इलाकों में टिड्डी दलों का हमला हुआ है। यहां बहुत सी फसलें नुकसान पहुंचा चुके हैं। दुनिया की सबसे खतरनाक कीट होती हैं - टिड्डियां दुनियाभर में टिड्डियों की 10 हजार से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं। लेकिन भारत में केवल चार प्रजाति ही मिलती हैं। इसमें रेगिस्तानी टिड्डा, प्रवाजक टिड्डा, बंबई टिड्डा और पेड़ वाला टिड्डा शामिल हैं। इनमें रेगिस्तानी टिड्डों को सबसे ज्यादा खतरनाक माना जाता है। टिड्डियों को भगाने के परंपरागत उपाय - थाली बजाना, खेतों में धुंआ करना शामिल हैं। टिड्डियों का दल आवाज के कंपन को महसूस करता है। इस कारण आजकल इन्हें भगाने के लिए डीजे का भी प्रयोग किया जाने लगा है। यह आवाज को दूर से भांपकर अपना रास्ता बदल लेते हैं अथवा खेतों से उड़कर दूर चले जाते हैं। साथ ही ड्रोन से रसायन का छिड़काव किया जा रहा है।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book