संयुक्त राष्ट्र की महासभा ने सुरक्षा परिषद के पांच अस्‍थायी सदस्‍यों (नॉन-परमानेंट मेंबर) के लिए कब से चुनाव कराने का फैसला लिया है -

  • 1

    14 जून से

  • 2

    15 जून से

  • 3

    16 जून से

  • 4

    17 जून से

Answer:- 4
Explanation:-

भारत की एक सीट पक्की मानी जा रही है। क्योंकि एशिया-प्रशांत सीट से भारत ही एकमात्र दावेदार है। 193 सदस्यों वाली महासभा ने कोरोना के कारण 29 मई को सदस्यों की बैठक के बिना गुप्त मतदान के जरिए चुनाव कराने का फैसला लिया। चुनाव 10 दिनों तक चलेगा। साल 2021-22 के कार्यकाल के लिए 17 जून से चुनाव होंगे। सुरक्षा परिषद में नॉन-परमानेंट मेंबर के लिए 10 सीट खाली हैं। हर साल पांच सीटों पर चुनाव कराया जाता है। नॉन-परमानेंट मेंबर का कार्यकाल दो साल का होता है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 15 सदस्य हैं, जिनमें पांच स्थाई और 10 अस्थाई सदस्य देश हैं। पांच देश ब्रिटेन, चीन, फ्रांस, रूस और अमेरिका स्थायी सदस्य हैं। शेष 10 अस्थायी सदस्यों में से आधे का हर साल चुनाव किया जाता है। इन 10 अस्थाई सदस्यों का चुनाव महासभा द्वारा दो वर्षों के कार्यकाल के लिए किया जाता है।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book