एशियाई युवा पैरा गेम्स के चौथे संस्करण की मेजबानी कौन सा देश करेगा -

  • 1

    बहरीन

  • 2

    श्री लंका

  • 3

    सिंगापुर

  • 4

    चीन

Answer:- 1
Explanation:-

दिसंबर 2021 में होने वाले वाले एशियाई युवा पैरा गेम्स के चौथे संस्करण की मेजबानी बहरीन करेगा। इन खेलों में 20 साल से कम उम्र के लगभग 800 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। प्रतियोगिता में नौ खेलों को जगह दी गयी जिनमें एथलेटिक्स, बैडमिंटन, पावरलिफ्टिंग, तैराकी और टेबल टेनिस भी शामिल हैं। महत्वपूर्ण तथ्य - 1-  विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप 2021 - सर्बिया के शहर बेलग्रेड  (पहले भारत) 2- 19 वें एशियाई खेल का आयोजन 10 से 25 सितम्बर के मध्य हांगझाऊ चीन में होगा। 3- चौथे एशियाई पैरा खेल का आयोजन 9 से 15 अक्टूबर 2022 को हांगझोऊ चीन होगा। 4- पैरालिंपिक गेम्‍स (2020) अब नए शेड्यूल के अनुसार कब से कब तक होंगे - 24 अगस्त से 5 सितम्बर 2021 5- टोक्‍यो ओलिंपिक गेम्‍स (2020) अब नए शेड्यूल के अनुसार कब से कब तक होंगे - 23 जुलाई से 8 अगस्त 2021 6- वर्ष 2021 में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल युवा खेलों को कब तक स्थगित कर दिया गया है – 2023 7- बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप 2020 को कब तक के लिए स्‍थगित कर दिया गया - नवंबर 2021  (29 नवंबर से 5 दिसंबर, 2021) 8- विश्व तैराकी चैंपियनशिप 2021 कब तक के लिए स्‍थगित कर दी है – 2022 ( जापान में 13 से 29 मई 2022) 9- किस देश को 2022 में होने वाले महिला एशिया फुटबॉल कप की मेजबानी मिली है – भारत 10- महिला अंडर-17 फुटबॉल विश्व का आयोजन अगले साल 17 फरवरी से 7 मार्च 2021 तक होगा जो भारत की मेजबानी में ही होना है।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book