निम्न में से कौन सा कथन सत्य है –

  • 1

    प्रत्येक वर्ष 23 जून को लोक सेवा में कार्यरत लोगों को सम्मान व्यक्त करने के लिये संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस मनाया जाता है।

  • 2

    हर साल 23 जून को विश्व स्तर पर ओलंपिक दिवस मनाया जाता है। 

  • 3

    हर साल 23 जून को विश्व स्तर अंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस मनाया जाता है।

  • 4

    उपर्युक्त सभी 

Answer:- 4
Explanation:-

संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस - 23 जून  प्रत्येक वर्ष 23 जून को लोक सेवा  में कार्यरत लोगों को सम्मान व्यक्त करने के लिये संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को एक नई मान्यता देने और लोक सेवा के मूल्य को बढ़ाने के लिये संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2003 में संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा पुरस्कार कार्यक्रम की स्थापना की थी। भारत में प्रत्येक वर्ष 21 अप्रैल को सिविल सेवा दिवस मनाया जाता है। ओलंपिक दिवस  - 23 जून हर साल 23 जून को विश्व स्तर पर ओलंपिक दिवस मनाया जाता है।  अंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस23 जून  हर साल 23 जून को विश्व स्तर पर  अंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस मनाया जाता है। यह दिन व्यापक रूप से विधवाओं की आवाज़ों और उन्हें होने वाले अनुभवों पर ध्यान आकर्षित करने और उनके द्वारा किए जाने वाले अद्वितीय समर्थन को प्रोत्साहित करने के लिए जाना जाता है।  लूमबा फाउंडेशन ने साल 2005 में अंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस मनाए जाने की शुरुआत की थी। लूमबा के अनुसार, विभिन्न देशों में महिलाओं को अपने पति के मरने के बाद बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ता हैं। उनकी देख-भाल न तो कोई एनजीओ करता है, न कोई सरकार और साथ ही समाज भी उन्हें अभिशाप मानता हैं। इसलिए, 23 जून 2010 को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा इसे आधिकारिक रूप से मान्यता दी गई। मुख्यालय -  न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका स्थापना - 24 अक्टूबर 1945 महासचिव  -एंटोनियो गुटेरेस

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book