हाल ही में किन देशों ने ‘खोलोंगछु जलविद्युत परियोजना’ हेतु एक समझौते पर हस्ताक्षर किये -

  • 1

    भारत – भूटान

  • 2

    भारत - जापान

  • 3

    नेपाल - भूटान

  • 4

    म्यामार - भारत

Answer:- 1
Explanation:-

हाल ही में भारत एवं भूटान ने 600 मेगावाट क्षमता वाली खोलोंगछु जलविद्युत परियोजना हेतु एक समझौते पर हस्ताक्षर किये। यह भारत एवं भूटान के बीच पहली संयुक्त उद्यम परियोजना होगी। इस परियोजना के संयुक्त उद्यम साझेदारों में भारत का सतलुज जल विद्युत निगम और भूटान का ड्रुक ग्रीन पावर कॉर्पोरेशन शामिल होंगे। भारत ने वर्ष 2008 में भूटान को वर्ष 2020 तक कुल 10,000 मेगावाट विद्युत क्षमता विकसित करने में सहायता का आश्वासन दिया था। भारत की इस प्रतिबद्धता के तहत भूटान में विकसित की जाने वाली चार परियोजनाओं में खोलोंगछु जलविद्युत परियोजना एक अहम परियोजना है। इस परियोजना के वर्ष 2025 की दूसरी छमाही में पूरा होने की संभावना है। इस परियोजना का निर्माण दोनों देशों के बीच 50:50 संयुक्त उद्यम भागीदारी के रूप में किया जाएगा।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book