वर्ल्‍ड बैंक की ताजा रिपोर्ट (2020-21) के अनुसार नेपाल ने तरक्‍की करके किस आय स्‍तर में अपना स्‍थान बनाया है -

  • 1

    निम्न-मध्य (लोअर-मिडिल)

  • 2

    उच्च आय (हाई इनकम)

  • 3

    निम्न (लोअर)

  • 4

    ऊपरी-मध्य (अपर-मिडिल)

Answer:- 1
Explanation:-

नेपाल पहले निम्‍न आय ग्रुप (गरीब) में था, लेकिन ताजा रिपोर्ट में वह निम्‍न मध्‍य (लोअर मिडिन) इनकम ग्रुप में आ गया है। विश्‍व बैंक हर साल विभिन्‍न देशों को चार इनकम ग्रुप में बांटता है - (i) निम्न (लोअर) (ii) निम्न-मध्य (लोअर-मिडिल) (iii) ऊपरी-मध्य (अपर-मिडिल) (iv) उच्च आय। (हाई इनकम) विश्‍व बैंक के अनुसार किसी देश की प्रति व्‍यक्ति आय 1036 डॉलर सालाना से कम है, तो वो सबसे निम्‍न स्‍तर या गरीब देशों की श्रेणी में आता है। किसी भी देश की सकल राष्ट्रीय आय (GNI) को वर्तमान अम्रेरिकी डॉलर्स में बदला जाता है, इससे यह तय होता है। वर्ल्‍ड बैंक के अनुसार सालाना आय स्‍तर आधार पर नेपाल अब निम्न-मध्य आय अर्थव्‍यवस्‍था वाला बन गया। नेपाल ने 2 साल पहले 22 मई 2018 को ऐलान किया था कि वह 10 सालों के अंदर एक निम्न-मध्यम आय वाले देशों में आने का प्रयास करेगा। लेकिन समय से पहले ही नेपाल ने यह लक्ष्‍य हासिल कर लिया। भारत की क्‍या स्थिति - भारत पहले भी निम्‍न मध्‍यम (लोअर मिडिल) इनकम ग्रुप में था और ताजा रिपोर्ट में भी इसी कैटेगरी में है।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book