भारत में 2018 में बाघों पर किए गए सर्वे को किस रिकार्ड में शामिल किया गया है -

  • 1

    केंद्र सरकार के सर्वे रिकार्ड

  • 2

    गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकार्ड

  • 3

    लिम्‍का बुक रिकार्ड

  • 4

    बेस्‍ट सर्वे ऑफ द वर्ल्‍ड

Answer:- 2
Explanation:-

द ऑल इंडिया टाइगर एस्टीमेशन की ओर से बाघों पर किया गया यह दुनिया का सबसे बड़ा सर्वे साबित हुआ है। यह 1 लाख 21 हजार 337 वर्ग किमी में किया गया। इसमें 26 हजार 760 स्थानों की अलग-अलग लोकेशन पर कैमरे लगाए गए थे। इनसे वन्यजीवों के 3.5 करोड़ से ज्यादा फोटो लिए गए जिसमें 76 हजार 651 फोटो बाघ के और 51 हजार 777 फोटो तेंदुए के हैं। इस सर्वे के मुताबिक देश में शावकों (बाघ के बच्‍चों) को छोड़कर बाघों की संख्या 2461 और कुल संख्या 2967 है। 2006 में यह संख्या 1411 थी और तब भारत ने इसे 2022 तक दोगुना करने का लक्ष्य तय किया था। भारत में सबसे ज्यादा 1492 बाघ तीन राज्यों मध्य प्रदेश, कर्नाटक और उत्तराखंड में हैं।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book