साल 2020 के वॉन कर्मन पुरस्कार से किसे सम्मानित किया जायेगा -

  • 1

    सुरजीत सिंह

  • 2

    रितु करिदल

  • 3

    के. शिवन

  • 4

    तपन मिश्रा

Answer:- 3
Explanation:-

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख कैलाशवडिवु शिवन को इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ एस्ट्रोनॉटिक्स के वॉन कर्मन पुरस्कार 2020 के लिए चुना गया किया है। डॉ के. शिवन को मार्च 2021 में पेरिस फ्रांस में इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। प्रो. उडुपी रामचंद्र राव, वॉन कर्मन पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय थे। उन्हें यह पुरस्कार साल 2005 में प्रदान किया गया था, जबकि उनके बाद डॉ. कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन को 2007 में वॉन कर्मन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इंटरनेशनल एकेडेमी ऑफ एस्ट्रोनॉटिक्स की स्थापना संगठन के पहले अध्यक्ष वॉन कर्मन ने की थी, जो अंतरिक्ष में सीमाओं का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वॉन कर्मन पुरस्कार की शुरुआत 1982 में की गई थी। इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ एस्ट्रोनॉटिक्स के संस्थापक: डॉ थियोडोर वॉन कर्मन मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book