हाल ही में जॉन लुईस का निधन हुआ, वे किस देश के नागरिक अधिकार आंदोलन से जुड़े थे -

  • 1

    जापान

  • 2

    अमेरिका

  • 3

    फ्रांस

  • 4

    न्यूजीलैंड

Answer:- 2
Explanation:-

जॉन लुईस, जो अमेरिका के नागरिक अधिकार आंदोलन के अग्रणी थे, हाल ही में 80 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। उन्होंने वर्ष 1986 में अटलांटा से संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रतिनिधि सभा में प्रवेश किया और वह लंबे समय तक सदस्य रहे। लुईस, मार्टिन लूथर किंग जूनियर के समर्थक थे, और उन्होंने अपने जीवन के अंतिम समय तक नागरिक अधिकारों और मानवाधिकारों की अपनी लड़ाई को जारी रखा था।  जॉन लुईस अटलांटा से कांग्रेस के सदस्य थे। वे पहली बार 1986 में कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्होंने लगभग 35 वर्षों तक कांग्रेस में जॉर्जिया का प्रतिनिधित्व किया। राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा लुईस को वर्ष 2011 में अमेरिका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान Presidential Medal of Freedom से सम्मानित किया गया था।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book