हाल ही चर्चित मधुबनी कला से संबंधित निम्न कथनों की पुष्टि कीजिये - A. यह बिहार के मिथिलांचल इलाके मधुबनी, दरभंगा और नेपाल के कुछ इलाकों में प्रचलित कला शैली है। B. मधुबनी कला जिसे ‘मिथिला पेंटिंग’ भी कहा जाता है।  C. COVID-19 महामारी के मद्देनज़र बिहार के विख्यात मधुबनी कलाकार रेमंत कुमार मिश्रा मास्क पर हाथ से मधुबनी रूपांकनों का चित्रण करके ‘मास्क मैन’ के रूप में प्रसिद्ध हुए हैं।

  • 1

    A और B दोनों सही हैं

  • 2

    B और C दोनों सही है।

  • 3

    A और C दोनों सही हैं

  • 4

    A, B और C तीनों सही हैं

Answer:- 4
Explanation:-

COVID-19 महामारी के मद्देनज़र बिहार के विख्यात मधुबनी कलाकार रेमंत कुमार मिश्रा मास्क पर हाथ से मधुबनी रूपांकनों का चित्रण करके ‘मास्क मैन’ के रूप में प्रसिद्ध हुए हैं। मधुबनी कला जिसे ‘मिथिला पेंटिंग’ भी कहा जाता है। इसे प्रकाश में लाने का श्रेय डब्ल्यू जी आर्चर को जाता है जिन्होंने वर्ष 1934 में बिहार में भूकंप निरीक्षण के दौरान इस शैली को देखा था। इस शैली में व्यापक रूप से चित्रित विषय एवं डिज़ाइन हिंदू देवताओं के हैं जैसे- कृष्ण, राम, शिव, दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती, सूर्य एवं चंद्रमा, तुलसी का पौधा, शादी के दृश्य, सामाजिक घटनाएँ आदि। इस पेंटिंग की शैली में ज्यामितीय पैटर्न शामिल हैं। इसमें मुखाकृतियों की आँखें काफी बड़ी बनाई जाती हैं और चित्र में खाली जगह भरने हेतु फूल-पत्तियाँ, चिह्न आदि बनाए जाते हैं। मधुबनी पेंटिंग्स की प्रसिद्ध महिला चित्रकार हैं - सीता देवी, गोदावरी दत्त, भारती दयाल, बुला देवी आदि।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book