निम्न में कौन सा कथन सत्य है A. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) द्वारा नवीनतम वैश्विक वन संसाधन मूल्यांकन जारी किया गया। B. इसमें पिछले एक दशक में वन क्षेत्रों में वृद्धि करने वाले शीर्ष 10 देशों में भारत को तीसरा स्थान मिला है।

  • 1

    A सही है

  • 2

    B सही है

  • 3

     A और B दोनों सही है

  • 4

    इनमें से कोई नहीं

Answer:- 3
Explanation:-

FAO द्वारा जारी नवीनतम वैश्विक वन संसाधन मूल्यांकन (Global Forest Resources Assessment- FRA) में पिछले एक दशक में वन क्षेत्रों में वृद्धि करने वाले शीर्ष 10 देशों में भारत को तीसरा स्थान मिला है। FAO ने वर्ष 1990 के बाद से प्रत्येक पाँच वर्ष में यह व्यापक आकलन करता है जो सभी सदस्य देशों के लिये वनों का स्तर, उनकी स्थितियों एवं प्रबंधन की जानकारी देता है। FRA-2020 के अनुसार, शीर्ष 10 देशों ने वर्ष 2010-2020 के दौरान वन क्षेत्र में सबसे अधिक औसत वार्षिक शुद्ध लाभ दर्ज किया है जिनमें चीन, ऑस्ट्रेलिया, भारत, चिली, वियतनाम, तुर्की, संयुक्त राज्य अमेरिका, फ्रांस, इटली एवं रोमानिया शामिल हैं। एशियाई महाद्वीप ने वर्ष 2010-2020 में वन क्षेत्र में सबसे अधिक शुद्ध वृद्धि दर्ज की है। विश्व स्तर पर 12.5 मिलियन लोग वानिकी क्षेत्र में कार्यरत थे। जबकि इसमें से 6.23 मिलियन अर्थात् लगभग 50% सिर्फ भारत में कार्यरत हैं।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book