अखिल भारतीय बाघ अनुमान सर्वेक्षण 2018 की रिपोर्ट से संबंधित निम्न कथनों की पुष्टि कीजिये –  A. देश में कुल 50 टाइगर रिजर्व हैं। B. Tiger Status Report 2018 के अनुसार देश में सबसे ज्‍यादा बाघ मध्य प्रदेश राज्‍य में हैं। C. Tiger Status Report 2018 के अनुसार दुनिया के 70 प्रतिशत बाघ भारत में हैं।

  • 1

    A और C सही है

  • 2

     B और C सही है

  • 3

    A और B सही है

  • 4

    A, B  और C तीनो सही हैं

Answer:- 4
Explanation:-

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने हर साल 29 जुलाई को मनाए जाने वाले वैश्विक बाघ दिवस की पूर्व संध्या पर अखिल भारतीय बाघ अनुमान सर्वेक्षण 2018 की रिपोर्ट जारी की है। देश में कुल 50 टाइगर रिजर्व हैं, हालांकि उनमें से तीन – डम्पा रिजर्व (मिजोरम), बक्सा रिजर्व (पश्चिम बंगाल) और पलामू रिजर्व (झारखंड) में कोई बाघ नहीं बचा है। उत्तराखंड में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में देश में सबसे अधिक 231 बाघ हैं, इसके बाद क्रमशः कर्नाटक में नागरहोल और बांदीपोरा रिजर्व में 127 और 126 बाघ हैं। मध्य प्रदेश में देश में बाघों की सबसे अधिक संख्या 526 है और कर्नाटक में बाघों की संख्या 524 और उत्तराखंड में 442 बाघ हैँ। भारत में दुनिया की बाघों की आबादी का 70% हिस्सा है। भारत बाघों के पोषण की दिशा में बाघ वाले सभी 13 देशों के साथ मिलकर प्रयास कर रहा है। दुनिया में 13 बाघ श्रेणी के देश हैं – भारत, बांग्लादेश, भूटान, कंबोडिया, चीन, इंडोनेशिया, लाओ पीडीआर, मलेशिया, म्यांमार, नेपाल, रूस, थाईलैंड और वियतनाम।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book