किस राज्‍य ने हिम तेंदुआ संरक्षण केंद्र स्‍थापित करने का फैसला किया है -

  • 1

    सिक्किम

  • 2

    हिमाचल प्रदेश

  • 3

    बिहार

  • 4

    उत्‍तराखंड

Answer:- 4
Explanation:-

हिम तेंदुओं के संरक्षण की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम उठाते हुए, उत्तराखंड में भारत का पहला हिम तेंदुआ संरक्षण केंद्र खोला जाएगा। हिम तेंदुआ संरक्षण केंद्र का उद्देश्य स्थानीय समुदाय की मदद से हिम तेंदुओं की रक्षा करना है, साथ ही पर्यटन के माध्यम से आसपास के गाँवों के स्थानीय लोगों को रोज़गार देना है। इस संरक्षण केंद्र की स्थापना उत्तराखंड वन विभाग द्वारा संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) के साथ मिलकर की जाएगी। इस केंद्र का निर्माण एक छह वर्षीय प्रोजेक्ट सिक्योर हिमालयाज़ (SECURE Himalayas) के तहत किया जाएगा। विभिन्न शोधों के अनुसार, उत्तराखंड में लगभग 86 हिम तेंदुए हैं। कुल मिलाकर, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पिछले कुछ वर्षों में वन्यजीवों की संख्या में वृद्धि हुई है।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book