यूनाइटेड किंगडम ने भारत में कितने मिलियन पाउंड का इनोवेशन चैलेंज फंड लॉन्च किया -
 

  • 1

    5 बिलियन

  • 2

    3 मिलियन

  • 3

    5 मिलियन

  • 4

    2 मिलियन

Answer:- 3
Explanation:-

17 अगस्त, 2020 को यूनाइटेड किंगडम ने भारत में 3 मिलियन पाउंड का इनोवेशन चैलेंज फंड लॉन्च किया। COVID-19 और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए उद्योगों और शिक्षाविदों में भारतीय वैज्ञानिकों का समर्थन करने के लिए यह फंड लॉन्च किया गया। इस फंड का उद्देश्य यू.के. की औद्योगिक रणनीति को उत्प्रेरित करना है, जिसका उद्देश्य वैश्विक चुनौतियों का समाधान करना है। इस अनुदान का उपयोग टेक क्लस्टर्स को विकसित करने के लिए किया जायेगा। भारत अनुसंधान प्रक्रियाओं को स्वदेशी बनाने के लिए अधिक से अधिक धन देश में लाने का प्रयास कर रहा है। इनोवेशन चैलेंज फंड एक ऐसा ही कदम है। 13 अगस्त, 2020 को यूरोपीय संघ ने महिला सशक्तीकरण के लिए प्रोजेक्ट निर्माणश्री शुरू किया था। इस परियोजना का उद्देश्य आवास क्षेत्र में महिलाओं को कौशल प्रदान करना है। इसे ओडिशा और महाराष्ट्र के चार जिलों में लागू किया जायेगा। इस परियोजना के तहत, महिलाओं को आवास क्षेत्र में विभिन्न कार्यों में प्रशिक्षित किया जायेगा। इस परियोजना की कुल लागत 9,49,694 यूरो है। 90% धन यूरोपीय संघ द्वारा प्रदान किया जायेगा और शेष 10% हैबिटेट फॉर ह्यूमैनिटी इंडिया द्वारा प्रदान किया जाएगा। यह परियोजना भारत में अपनी तरह की पहली परियोजना है। लगभग 3,000 महिलाओं को उद्यमशीलता कौशल के तहत प्रशिक्षित किया जायेगा।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book