एयर एडवेंचर श्रेणी में ‘तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार 2019’  किसने जीता है -

  • 1

    विंग कमांडर गजानंद यादव

  • 2

    मेजर रामास्वामी परमेश्वरन्

  • 3

    कैप्टन मनोज कुमार पांडे

  • 4

    ग्रेनेडियर योगेन्दर सिंह यादव

Answer:- 1
Explanation:-

विंग कमांडर गजानंद यादव ने एयर एडवेंचर श्रेणी में ‘तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार 2019’ जीता है। भारतीय वायु सेना ने ट्विटर पर एक पोस्ट के माध्यम से यह विशेष पुरस्कार जीतने के लिये यादव को बधाई दी है। गजानंद यादव पैराशूट जंप प्रशिक्षक हैं। वे भारतीय वायु सेना की स्काइडाइविंग टीम ‘आकाश गंगा’ के सदस्य भी हैं। तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कारों को साहसिक खेलों के लिये भारत का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार माना जाता है। इन पुरस्कारों को अर्जुन पुरस्कार के समकक्ष माना जाता है। साहस के क्षेत्र में लोगों की उपलब्धियों को पहचानने के लिये प्रतिवर्ष ये पुरस्कार प्रदान किये जाते हैं। इन पुरस्कारों को चार श्रेणियों यथा- वायु में साहस, भूमि पर साहस, जल में साहस और जीवन भर की उपलब्धि के लिये दिया जाता है। इस पुरस्कार का उद्देश्य साहसिक गतिविधियों के लिए युवा लोगों को प्रोत्साहन के तौर पर सम्मान देना है। राष्ट्रीय चयन समिति द्वारा प्रस्तुत की गई सिफारिशों के आधार पर केंद्र सरकार द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किये जाते हैं।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book